कानों सुनी

ऐसे कैसे शिक्षित होंगें बच्चे, अध्यापक नशे में रहता है धुत पौड़ी जिले का है मामला

कोटद्वार: पौड़ी जिले के दूरस्थ थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल आने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह प्रधानाध्यापक स्कूल में पिछले लंबे समय से तैनात हैं। कई बार प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं।ग्राम प्रधान ने  शिक्षा विभाग से जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है। थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे के हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान कुड़ेथ मनवर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है।प्रधानाध्यापक महीने में गिनती के दिन ही स्कूल आते हैं, जिस दिन भी आते हैं। वह नशे में रहते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने के साथ ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जल्द ही ‌प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button