अपराध

ग्राउंड जीरो पर उतरे कप्तान, नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए लगाई फील्डिंग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को साकार करने के लिए देहरादून के कप्तान अजय सिंह जी जान से जुटे हैं। छात्र-छात्राओं को नशे से दूर करने के लिए उन्होंने कॉलेज-यूनिवर्सिटी में ‘ड्रग फ्री कैंपस’ अभियान चलाकर एक अभिनव पहल की है जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं, वहीं मलिन बस्तियों में मिल रही नशा बिकने की शिकायत पर भारी बारिश के वाबजूद वह खुद बस्तियों में पहुंचे और निरीक्षण किया।

एसएसपी के बस्तियों में पहुंचने पर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान एसएसपी ने नशा तस्करों की धरपकड के लिए आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाए जाने के संबंध में थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी किए।
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मद्रासी कालोनी व ब्रह्मपुरी क्षेत्र का भ्रमण कर नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मलिन बस्तियों, थाना क्षेत्र में सुनसान स्थानों, खंडरो आदि जगहों पर नशा करने वालों व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपितों की धरपकड़ के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व से नशा तस्करी में लिप्त रहे नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने व नशे के कारोबार में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपति को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button