देहरादून: एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार की ओर से किए गए इंस्पेक्टर व दारोगाओं के तबादले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने एसएसपी पौड़ी के नाम एक और आदेश जारी कर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के कार्यभार परिवर्तन को छोड़कर शेष तबादलों को हरी झंडी दे दी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला भुवन चंद्र पुजारी का तबादला प्रभारी एफएसएल यूनिट श्रीनगर किया गया था जबकि उनके स्थान पर 10 दिन पहले ही पटेलनगर कोतवाली की आइएसबीटी चौकी से पौड़ी गए हर्ष अरोड़ा को तैनाती की गई।

ट्रांसफर को लेकर चल रही उठापठक को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। पौड़ी जिले से शुरू हुई चर्चा अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। आइजी गढ़वाल की ओर से पहले 22 निरीक्षक व दारोगाओं के तबादलों पर रोक लगाने और कुछ ही देर बाद एक थानाध्यक्ष का ट्रांसफर रोककर अन्य को हरी झंडी देने के आदेश के बाद चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार