अपराध

सतपुली कोटद्वार के बीच कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, पांच लोग घायल, दो की मौत।

पौड़ी : थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कुलाड़ बैंड के पास एक वाहन (UK15C 2901) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन कार था जो रोड से नीचे खाई में गिरा हुआ था। उक्त वाहन में 7 व्यक्ति (2 महिला 2 पुरुष तथा 2 बच्चे व 01 नवजात) सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार की तरफ जा रहे थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर 108 के माध्यम से कोटद्वार, अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा 02 महिलाओं को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
घायलों का विवरण:-1. दलबीर सिंह असवाल पुत्र श्री बलबीर सिंह, उम्र- 58 वर्ष (चालक), निवासी- तछवाड़, पाटीसैंण, कोटद्वार लालपुल घराट।2. सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह, 24 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।3. अनूप असवाल, 36 वर्ष।4. अर्पित (अनूप का बेटा, 6 वर्ष)5. वामिका ( अनूप की बेटी, 9 माह)
मृतकों का विवरण:- 6. प्रीति पत्नी अनूप सिंह, 31 वर्ष।7. बिल्लू देवी, उम्र 65 वर्ष (अनूप सिंह की नानी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button