पाबौ: पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार के बाद अब भालू की दहशत बढ़ गई है। पाबौ ब्लाक दमदेवल अमेली रेंज के अंतर्गत नौगड़ू गांव में भालू ने रात के समय गौशाला में घुसकर एक गाय को मार दिया। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन रेंजर ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार नौगडू में जगमोहन सिंह की घर के पास ही गौशाला है। वहां पर गाय व बकरियां बांधी हुई थी। चार जून की रात को भालू गौशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और गाय के ऊपर हमला बोल दिया। सुबह जब वह गौशाला खोलने के लिए गए तो देखा कि गाय मृत पड़ी हुई थी।
उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच वन अधिकारियों को दी। सूचना के बाद वन विभाग की पूरी टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र वासियों ने बताया कि गांव में पहले लोग गुलदार के हमलों से सहमे थे अब भालू का खौफ बढ़ गया है।

More Stories
सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी के तेज बहाव में बही युवती, अस्पताल में हुई मौत
मुठभेड़ में सहारनपुर के गैंगस्टर को लगी गोली, गोकसी व जानलेवा हमले में था फरार
दून में हाथी के हमले में रेस्टोरेंट संचालिका की मौत, घर जाते समय हाथी ने किया हमला