December 9, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Landslide in Rudraprayag: श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड के निकट भूस्खलन के कारण लापता हुए व्यक्तियों की संख्या पहुंची 23, तीन शव किए बरामद, अन्य की तलाश जारी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में देर रात से चल रही तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन के कारण लापता हुए व्यक्तियों की संख्या 23 पहुंच गई है। शुक्रवार को एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने बड़ी मुश्किल से तीन व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए थे, लेकिन शनिवार को एक भी शव बरामद नहीं हो पाया है। तेज बारिश व नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्कत आ रही है। कुछ व्यक्तियों के नदी में बह जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि लापता हुए व्यक्तियों में 17 लोग नेपाल, रुद्रप्रयाग जिले के चार और दो अन्य राज्यों के हैं। जिन मृतकों के शव बरामद हुए हैं उनमें देवी बहादुर, टेक बहादुर और प्रकाश टम्टा शामिल हैं।

लापता हुए 20 लोगों की लिस्ट

1- आशु उम्र 23 साल निवासी जलई।

2- प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।

3- रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।

4- अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।

5- अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।

6- राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।

7- पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।

8- पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।

9- जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।

10- वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।

11- विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।

12- मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहनपुर।

13-सुगाराम S/O जोरा सिंह 45 वर्ष निवासी नेपाल

14- बम बोहरा S/O सतर सिंह बोहरा 31 वर्ष निवासी नेपाल

15- चंद्र कामी S/O लोउडे कामी 26 वर्ष निवासी पेरिया नेपाल

16- धर्मराज S/O मुन बहादुर 56 वर्ष निवासी जुमला नेपाल

17- नीर बहादुर S/O हरि बहादुर रावल 58 वर्ष निवासी नेपाल

18- सुमित्रा देवी W/O नीर बहादुर 52 वर्ष निवासी नेपाल

19- कुमारी निशा D/O नीर बहादुर 20 वर्ष निवासी नेपाल

20- रोहित बिष्ट S/O लक्ष्मन सिंह निवासी उतस्यू चोपड़ा l

About Author