

ऋषिकेश : शादी की शापिंग करके मेरठ से वापिस आ रहे चमोली के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की ऋषिकेश स्थित तोता घाटी के निकट कार गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में पिंकी उम्र 25 वर्ष ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली भी शामिल है, जिसकी 12 मई को शादी होनी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
ऋषिकेश स्थित तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। रविवार सुबह एक हादसे ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदगी छीन ली। हंसी-खुशी शादी की खरीदारी करके लौट रहे परिवार का वाहन खाई में गिर गया, जिससे परिवार के पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। मृतकों में पिंकी के अलावा उसके परिजन प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, प्रताप सिंह की पत्नी भागीरथी देवी 15 साल का बेटा विजय और 12 साल की बेटी मंजू शामिल थी।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली