सड़क हादसा

डंपर और कार की टक्कर में भाजपा नेता की मौत, परिवार के कई सदस्य हुए घायल

हरिद्वार : कलियर मार्ग पर डंपर और कार की भिड़ंत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। संजय सिंह का परिवार कार में रुड़की से हरिद्वार लौट रहा था। डंपर से आमने-सामने की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत जिले के भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर कनखल अपने परिवार के साथ कार में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होकर रुड़की से धनोरी की तरफ होकर बहादराबाद की ओर लौट रहे थे। पथरी पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संजय सिंह व उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुके और पुलिस को सूचना दी।

कस्बा चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ शांतनु पाराशर बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button