सड़क हादसा

48 घन्टे के अंदर दूसरा बड़ा सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से महिला सहित दो की मौत

उत्तरकाशी: पहाड़ों में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 48 घन्टे के अंदर पहाड़ में दूसरा बड़ा सड़क हादसे की घटना हुई है। यहां कार खाई में गिरने के कारण महिला सहित दो की मौत हो गई। गुरुवार को थाना चिन्यालीसौड़ की ओर से SDRF को सूचित किया गया कि बनचौरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन (UK07TA 9222) अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 05 लोग सवार थे। उक्त वाहन में सवार 03 महिलाओं व एक पुरुष को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। एक पुरुष जो कि वाहन चला रहा था का शव वाहन में ही फंसा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त वाहन चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। जिला पुलिस के अनुसार एक महिला की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मृत्यु हो गई। इससे पहले बुधवार रात को टिहरी से देहरादून आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई थी।

घायलों का विवरण:-

  1. विजय पुत्र वचन दास यग्राम कैन्थोगी तह. चिन्यालीसौड़
  2. जगवीर पुत्र बलवीरदास, उम्र 35 वर्ष
  3. सोहनदास, उम्र- 34 वर्ष दुर्घटना में मृतक का विवरण:-
    1.पदम दास पुत्र इलम दास, उम्र-38 वर्ष
  4. 2. रीता देवी पत्नी विजय, उम्र- 30 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button