अपराध

दुस्साहस: कोटद्वार में घर में घुसकर नजीबाबाद के नाजिम ने नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास

कोटद्वार : घर मे घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में पौड़ी पुलिस ने नजीबाबाद निवासी नाजिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से किशोरी का पीछा कर रहा था। शुक्रवार को जब परिजन बाहर गए थे तो आरोपी जबरन घर में घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायत दी कि उनकी नाबालिक पुत्री को नजीबाबाद निवासी नाजिम कई दिनों से पीछा किया कर रहा था। 05 सितंबर को जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे तथा उनकी नाबालिक पुत्री अकेली थी। आरोपी नाजिम उनके घर पहुँचा और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास भी किया। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास एवं छेड़खानी से संबंधित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते आरोपी नाजिम को जशोधर कलाल घाटी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button