देहरादून: ऑपरेशन मर्यादा व शराबी हुड़दंगियों के विरुद्ध कायवाही के तहत गुरुवार रात को थाना रायपुर पुलिस ने जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।

सरेआम शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड , चूना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वालों को पकड़कर थाने में लाया गया और कुल 36 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-12,250/ संयोजन शुल्क वसूला गया।
10 दिनों में 234 पर कार्रवाई
एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 234 लोगो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 70500 रुपये जुर्माना वसूला। एसएसपी ने बताया कि माह अक्तूबर में अब तक थाना रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वाले 234 लोगों का पुलिस अधिनियम मे चालान कर 70500 रुपये जुर्माना वसूला।

More Stories
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे
यूट्यूब पर देखा भागवत कथा का आयोजन, पटियाला से पहुंचे देहरादून, चार महिलाओं के गले से चुराई सोने की चेन