अपराध

जंगल के बीच घर में चल रहा था कसीनो, दून पुलिस व एसटीएफ ने दी दबिश,12 गिरफ्तार

देहरादून: दून पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रेमनगर स्थित सलियावाला में अवैध कसीनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कसीनो खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कसीनो जंगल के बीच बने घर पर चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों से 1900 कसीनो काइन, 89 हजार रुपये नकद व 12 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन दिल्ली के रहने वाले हैं जोकि कसीनो खेलने के लिए देहरादून आए हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर स्थित ग्राम सलियावाला के जंगल के अंदर बने एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई के लिए सीओ प्रेमनगर रीना राठौर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम व एसटीएफ के निरीक्षक विपिन बहुगुणा की देखरेख में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात मकान में दबिश दी, जहां पुलिस टीम को मकान के एक बड़े कमरे में कैसिनो चलता हुआ मिला। वहां मौजूद व्यक्ति कैसिनो में काइन के साथ हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि मौके से पुलिस टीम ने 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शशांक गुप्ता निवासी गुरुग्राम, हरियाणा (मकान मालिक), निखिल निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली नार्थ वेस्ट, थाना राजपार्क, दिल्ली, गौरव मग्गो निवासी शारदा पुरी, रमेश नगर, थाना कीर्तिनगर, न्यू दिल्ली, हिमांशु अरोड़ा निवासी अशोक नगर, थाना हरिनगर, नई दिल्ली, उमेश रावत निवासी ओम एनक्लेव, श्यामपुर, प्रेमनगर, चंद्रशेखर निवासी हनुमंत धाम रोड, फर्स्ट लेन विकासनगर, जतिन राणा निवासी ग्राम कांडा, पोस्ट बिरनाड तहसील, थाना त्यूणी, मनोहर सिंह चौहान निवासी ग्राम सारनी, पोस्ट कैरोड, थाना त्यूणी, चरण सिंह चौहान निवासी ग्राम छजाड भटार, चकराता त्यूणी, विनोद निवासी ग्राम पुरोला, उत्तरकाशी, जीवन शर्मा निवासी गांधी रोड, शहर कोतवाली व केशव उर्फ बबलू सिंह धामी निवासी मालिकार्जुन, जिला दार्चुला, थाना शंकरपुर, आंचल, महाकाली, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपितों कब्जे से 1900 कैसिनो काइन, दो ताश की गड्डी, 90 हजार रुपये नकद, 12 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए। पुलिस आरोपितों के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में दिल्ली से आए आरोपितों ने बताया कि वह लोग पहली बार देहरादून आए हैं। उनको कैसिनो में जुआ खेलने का शौक है, जिसके लिए वह अलग- अलग राज्यों में आया जाया करते हैं। वह सभी देहरादून निवासी शशांक (मकान मालिक), उमेश रावत व विक्रम शाह व अन्य लोगों के संपर्क में थे, जिनसे बात करके उन्होंने देहरादून में आकर कैसिनो में जुआ खेलने की योजना बनाई। वह जुए में ज्यादा नकदी अपने पास नहीं रखते हैं, किसी एक व्यक्ति के जुबान पर ही रुपयों के लेन देन की बात हो जाती है तथा जीतने वाले व्यक्ति को रुपये देने की जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की ही होती है।पूछताछ में आरोपित विक्रम शाह का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम थाना प्रेमनगर
1- रीना राठौर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर
2- थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुन्दन राम
3- उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
4- उ०नि० प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी विधोली
5- हे०कां० परमिंदर
6- कां० श्रीकांत मलिक
7- कां० कैलाश
8- कां० वीरेंद्र भंडारी
9- कां० राकेश कुमार

पुलिस टीम एसटीएफ
1- निरीक्षक विपिन बहुगुणा
2- निरीक्षक यादवेंद्र बजवा
3- एएसआइ योगेंद्र चौहान
4- एएसआइ संजय मल्होत्रा
5- हे०कॉ० विजेंद्र चौहान
6- कां० वीरेंद्र राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button