अपराध

दुगड्डा में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, महिला की हुई मौत, पौड़ी में ग्रामीण को किया घायल

कोटद्वार: कोटद्वार से 25 किलोमीटर दूर दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पौड़ी में गुलदार ने ग्रामीण को किया घायल
पौड़ी: विकास खंड खिर्सू के बुआखाल- खिर्सू मोटर मार्ग पर गोडख्याखाल के समीप गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया है। विकास खंड खिर्सू के सिंगोरी गांव निवासी मंगल सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे मवेशियों को चुगाने के लिए गोडख्याखाल गया जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मंगल सिंह पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से मंगल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया। वन दरोगा राकेश रावत ने घटना की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घायल को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button