अपराध

Dehradun: देहरादून के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल पर मैसेज आने के बाद मचा हड़कंप, बम स्क्वाइड टीम जांच में जुटी

देहरादून: देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के एक नामी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी स्कूल की मेल पर आई है। मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला।

प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर धमकी मिली है। विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया।

कुछ देर बाद 7.42 बजे एक ओर मैसेज विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button