अपराध

पार्षद अमिता सिंह के घर से नौकर ने उड़ाए गहने व नकदी, लाइसेंसी पिस्टल भी चोरी

देहरादून: भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर लाखों की नकदी व सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात को उनके घरेलू नौकर ने अंजाम दिया। बताया जा रहा कि चोर घर से लाइसेंसी पिस्टल भी चोरी करके ले गया। नौकर ने पहले उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसपी सिटी शेखर सुयाल व थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। नौकर मूलरूप से नेपाल का रहे वाला है।

बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका निवासी भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने 20-25 दिन पहले ही नेपाल मूल के एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा था। मंगलवार रात नौकर ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसके बाद चोर ने इत्मीनान से पूरा घर खंगाला। परिवार के सभी सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। भाजपा पार्षद लंबे समय से पार्षद पद पर है वहीं उनका प्रोपर्टी का भी काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button