धर्म संस्कृति

सौंदर्यीकरण:कण्वनगरी कोटद्वार के प्रवेश द्वार का होगा कायाकल्य, दिखेगी क्षेत्रीय संस्कृति की झलक

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण ने कोटद्वार में यूपी बार्डर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण कर प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि यूपी से गढ़वाल में प्रवेश करते समय पर्यटकों और लोगों को सुखद अहसास तो होना ही चाहिए। उन्हें यहां पर क्षेत्रीय संस्कृति की भी जानकारी मिलनी चाहिए। इसके लिए कौड़िया में कण्वनगरी कोटद्वार के प्रवेश द्वार का कायाकल्प किया जाएगा।

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ कौड़िया चेकपोस्ट पहुंची। यहां पर उन्होंने पुलिस चौकी से आरटीओ चौकी मार्ग तक सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर एनएच के दोनों और आध्यात्मिक एवं संस्कृति से ओतप्रोत भित्ति चित्र लगवाए, जिससे कोटद्वार आने वालों को कण्वनगरी कोटद्वार में पहुंचने पर सुखद अहसास हो सके। कहा कि यहां पर एनएच के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर फुटपाथ बनाया जाएगा और सोलर लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था को चकाचौंध किया जाएगा। 

उन्होंने प्रवेश द्वार को भी पेंटिंग एवं लाइटिंग से आकर्षित बनाने की बात कही। उन्होंने प्रवेश द्वार पर देश को नाम देने वाले चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत की बड़ी मूर्ति लगवाने की इच्छा जताई। उन्होंने मौके पर बुलाए गए आर्किटेक्ट से उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निर्माण सामग्री जैसे पठाल, रिंगाल का उपयोग किए जाने के लिए कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने पुलिस चौकी एवं आरटीओ चौकी को हाईटेक बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button