अपराध

लापरवाही : एसएसपी 21 थाना प्रभारियों सहित अन्य का वेतन रोकने के निर्देश, अधीनस्थनों की एसीआर रिपोर्ट न भेजने पर हुई कार्रवाई

देहरादून: वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) आनलाइन न करते हुए लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 21 थाना प्रभारियों सहित चार प्रतिसार निरीक्षक, चार यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक , सीपीयू और अग्निशमन अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के अंतर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के एसीआर आनलाइन किए जाने के लिए सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। निर्देश के बावजूद थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, शाखा प्रभारियों ने निर्धारित समय पर अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों का एसीआर आनाइन नहीं किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना प्रभारियों, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात निरीक्षकों, प्रभारी निरीक्षक सीपीयू, अग्निशमन अधिकारी देहरादून, निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button