देहरादून: पटेलनगर क्षेत्र से युवती का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी सैलून संचालक नूर मोहम्मद को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अमृतसर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पटेलनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 21 मार्च को पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दी कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि युवती को सैलून का काम करने वाला नूर मोहम्मद अपहरण करके ले गया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में बढ़ोतरी की।
जांच में आरोपी की लोकेशन पंजाब की मिली, जिसके बाद एक टीम पंजाब रवाना की गई। पुलिस ने पीड़ित को अमृतसर से बरामद करते हुए आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद निवासी रहमत नगर निकट भायला फाटक देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी पटेलनगर के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में ही सैलून की दुकान चलाता है।

More Stories
विजिलेंस का ट्रैप, संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
केतन हत्याकांड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी दिवाकर डिमरी गिरफ्तार
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा