देहरादून: सोमवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही की मृत्यु हो गई। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे चौकी जोगीवाला को सूचना मिली कि मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल एवं महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई है व मोटरसाइकिल सवार पुलिस की वर्दी में है जो घायल अवस्था में है।
सूचना पर थाना नेहरु कोलोनी से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे तत्काल 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी निवासी रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोईवाला, ज़िला देहरादून वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन जनपद देहरादून के रूप में हुई ।
घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज कर यूटिलिटी वाहन चालक आरोपी आशीष नेगी निवासी बालावाला थाना रायपुर देहरादून को गिरफ़्तार किया गया।
दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे, जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी