सड़क हादसा

नैनीताल के ओखलकांडा के छीड़ाखान में दुखद हादसा, वाहन खाई में गिरने से नौ लाेगों की मौत, दो लोग बुरी तरह से घायल

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पड़ते ओखलकांडा ब्लाक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इसमें से नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह से घायल हुए हैं। ग्रामीण की मदद से घायलों व शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों का उपचार ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना शुक्रवार सुबह हुआ। पिकअप ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए चला था। इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छीड़ाकान में पिकअप 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी। इस घटना में बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। तीन घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।

मृतक

1- धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू 38 साल – निवासी डालकन्या

2- तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र 35 साल निवासी डालकन्या

3- रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद 26 साल निवासी डालकन्या

4- तनुज पुत्र तुलसी प्रसाद 7 साल निवासी डालकन्या

5- देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त 45 साल निवासी डालकन्या

6- नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू 26 साल निवासी डालकन्या

7- राजेंद्र पनेरू पुत्र तुलसी पनेरू 5 साल निवासी डालकन्या

8- शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह 25 साल निवासी अधौड़ा

9 – नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह 21 साल निवासी अधौड़ा

घायल

1- हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशनानद पनेरू 46 साल निवासी डालकन्या

2- योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद 9 साल निवासी डालकन्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button