अपराध

SSP ने पूरी चौकी कर दी लाइन हाजिर, CO को सौंपी जांच, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

देहरादून: एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने कैलाश गेट चौकी में शराब की पेटी को लेकर हुए वीडियो वायरल को गंभीरता से लेते हुए पूरी चौकी ही लाइन हाजिर कर दी है। सीओ टिहरी को मामले की जांच सौंपी गई है, जोकि एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगे। एसएसपी की कार्रवाई के बाद थाना-चौकियों में तैनात पुलिसकार्मिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति मुनिकीरेती थाने के अंतर्गत कैलाश गेट चौकी में एक व्यक्ति कपड़े से ढककर शराब की पेटी चौकी के अंदर लेकर जाता हुआ दिखा। व्यक्ति पूर्व में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मामले में संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सहित चौकी में तैनात सभी पुलिस कार्मिकों को लाइन हाजिर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button