शर्मनाक : एसी ठीक करने आए मुस्लिम युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़, बच्ची ने खुद को बाथरूम में बंद कर पिता को लगाई आवाज, लोगों ने पकड़कर धूना

देहरादून: राजधानी के वसंत विहार क्षेत्र में एयर कंडीशनर ठीक करवाने के लिए घर में घुसे मुस्लिम युवक ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने चालाकी दिखाई और वह बाथरूम में गई और अंदर से कुंडी लगा दी। वहां से अपने पापा को आवाज लगाई, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ा और उसकी धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि सोशली मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग मुस्लिम युवक को पीट रहे थे। जब वीडियो के बारे में पता करवाया तो पता चला कि वीडियो में दिख रख शख्स आरोपित शान अहमद निवासी ब्राह्मणवाला है। 12 जून को वह एक घर पर एसी ठीक करने के लिए आया था। उस समय घर का मालिक कहीं गया था जबकि उनकी पत्नी कोई काम पर लगी हुई थी। उनकी नौ वर्ष की बेटी वहां खेल रही रही थी। इसी दौरान आरोपित शान अहमद ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।




