अपराध

ब्रेकिंग…देहरादून के सहसपुर में कांवड़ियों पर पथराव, देर रात क्षेत्र में पीएसी तैनात, थानों से भी पुलिस फोर्स पहुंची, कांवड़ियों ने लगाया जाम

देहरादून: देहरादून से 30 किलोमीटर दूर सहसपुर के अंतर्गत रामपुर में हरिद्वार से जल भरकर आ रहे कावड़ियों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला संवेदनशील होने पर आसपास कई थानों की पुलिस मौके बुलाई गई। माहौल खराब होता देख क्षेत्र में पीएसी लगाई गई है। आक्रोशित कांवड़ियों ने घटना को लेकर सेलाकुई में जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक रामपुर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।

शुक्रवार रात को कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जैसे ही कावड़ी सेलाकुई पुल क्रास कर रामपुर गांव से गुजरे तो किसी ने कावड़ियों पर पत्थराव कर दिया। कावड़ियों पर पत्थर फेंकने पर कावड़िये आक्रोशित हो गए। कावड़िए और वर्ग विशेष के लोग आमने सामने आने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांवड़ियों पर पत्थर मारने का आरोप है, इसकी जांच करवाई जा रही है। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button