देहरादून: भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसांई (38) का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से लेह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। वह सात विंग अंबाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह ट्रेनिंग के लिए लेह गए थे।
मूल रूप से पौड़ी और वर्तमान में गोंविंद नगर अजबपुर निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसांई का हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। विंग कमांडर अनुपम गुसांई सात जुलाई 2008 को एयर फोर्स में कमीशंड हुए थे। 3 जुलाई 2020 को वह विंग कमांडर बने थे। उनकी पत्नी उर्वशी भी एयरफोर्स दिल्ली में तैनात है। उनका एक छह साल का बेटा है। उनके पिता रविंद्र गुसांई न्यू इंश्याेरेंस कंपनी से रिटायर्ड हैं। जबकि मां गृहणी हैं। बताया जा रहा है कि अनुपम गुसांई राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे। जो फ्रांस से ट्रेनिंग लेकर आए थे। बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

More Stories
कल घर से निकलने से पहले देख लें रुट प्लान, वरना जाम में फंसकर हो सकते हैं परेशान
चारधाम यात्रा से पहले SSP श्वेता चौबे का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, सुरक्षा पर फोकस
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया