देश विदेश

जिस थाने में की पहली ट्रेनिंग उसी को संवारेंगे यह IPS अधिकारी, थाने को लिया गोद

देहरादून: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने को संवारने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने थाने को संवारने के लिए गोद लिया है। राजीव स्वरूप ने IPS बनने के बाद अपनी पहली ट्रेनिंग इसी थाने से की थी। अब वह उसी थाने को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने अधिकारिक रूप से थाने को गोद लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में आइपीएस, आइएएस और पीसीएस अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे कि वह पुलिस थाने, तहसील, ब्लाक या अन्य क्षेत्रों को गोद लेंगे, जहां उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। इसके बाद सभी आइपीएस, आइएएस और पीसीएस अधिकारी इन स्थानों को गोद लेकर विकास योजना को आगे बढ़ाएंगे, ताकि इन क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। गोद लेने के साथ-साथ अपनी नौकरी की शुरुआत के इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जन समस्याओं का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप से अपनी पहली ट्रेनिंग वाले थाने मंगलौर को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम थाना क्षेत्र में आमजन की समस्या को दूर किया जाएगा। थाने में आने वाले हर फरियादी को न्याय मिले, ऐसी कोशिश की जाएगी। इसके अलावा सड़क, यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा। थाना क्षेत्र में पड़ते स्कूलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

आइजी ने बताया कि नशा नौजवानों की जिंदगी खराब कर रहा है। कोशिश रहेगी कि नशामुक्ति अभियान चलाकर युवकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने समय-समय पर मार्गदर्शन करके रोजगारपरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button