अपराध

टोंस नदी में समाई कार, चार नौजवानों की मौत, एसडीआर ने चारों नौजवानों के शव नदी से बाहर निकाले, हिमाचल के रहने वाले हैं मृतक

देहरादून: देहरादून-चकराता मार्ग पर हुए हादसे में 4 नौजवानों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मृतकों के शव बाहर निकाल दिए हैं चारों मृतक चौपाल हिमाचल के रहने वाले थे। रविवार को तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना मिली कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी की देखरेख में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको के नाम:-

  1. अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष
  2. संदीप उम्र 32 वर्ष
  3. प्रवीण उम्र 30 वर्ष
  4. मोहित उम्र 28 वर्ष

सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमाचल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button