देहरादून: मंगलवार को देहरादून में नाले के तेज बहाव में बहे युवक का शव पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घटना से 10 किलोमीटर नदी से बरामद किया है। रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र सुंदर लाल गोयल उर्फ मनमोहन लाल निवासी डीएस कालोनी उम्र 32 वर्ष मंगलवार को अपनी मां का हालचाल जानने के लिए अपने घर गया था, कि रास्ते में वह नाले में बह गया।
घटना के बाद से ही रायपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगातार नाले में बहे व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थी। 26 जुलाई को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश करते-करते दुधली से लगभग 4 किलोमीटर आगे स्थान झडोद के पास नदी में पहुंची तो नदी में मृतक रोहित गोयल का शव बरामद हुआ। मौके पर ही मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त की गई। रोहित प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता था और अपने बच्चों के साथ आईएसबीटी के पास किराए के मकान पर रहता था।

More Stories
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित
Big Breaking: दून पुलिस की दिल्ली में स्ट्राइक, कोकीन सप्लायर गिरफ्तार