अपराध

कल ग्राम प्रधान बनीं और आज सलाखों के पीछे गई बबली, हरिद्वार शराबकांड में चल रही थी फरार, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक दिलचस्प माम्हला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व हुए जहरीली शराब कांड मामले में फरार चल रही आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबली ने फरारी के दौरान ही प्रधान पद पर चुनाव लड़ा और जीत भी गई। इसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया था। प्रधान बनने के एक दिन बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया है।

सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस अब तक कहां सो रखी थी। इस मामले में आरोपी विजेंद्र की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। बबली की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार एसएसपी ने एसआईटी का भी गठन किया था। बुधवार शाम पूरी हुई मतगणना में बबीता 1 वोट से चुनाव जीत गई, चुनाव जीतते ही पथरी पुलिस और एसआईटी ने बबली को गुरुवार दोपहर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

विगत 10 सितंबर को पथरी के फूलगढ़ आदि क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस कांड से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शराब पिलाने के आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इस मामले की दूसरी आरोपी विजेंद्र की पत्नी बबली अभी तक फरार ही चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button