जन प्रतिनिधियों की रिपोर्ट

पौड़ी सांसद बलूनी की बड़ी सौगात, नजीबाबाद में भी होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी सौगात दी है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस से वह समय से लखनऊ पहुंच सकते हैं। सांसद बलूनी के आग्रह पर रेल सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नजीबाबाद में करने का आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह करीब 5 बजे चलती है जोकि करीब डेढ़ बजे देहरादून पहुंचती है। इसके बाद सवा 2 बजे देहरादून से रवाना होती है। एक्सप्रेस का स्टॉपेज हरिद्वार के बाद सीधा मुरादाबाद होता था जिसके कारण पौड़ी गढ़वाल के लोगो को इसका फायदा नहीं मिल रहा था। इस संबंध में पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री से एक्सप्रेस का स्टॉपेज नजीबाबाद में करने का आग्रह किया था।

सांसद के आग्रह पर मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत का स्टॉपेज नजीबाबाद में करने का आदेश जारी कर दिया है। अब पौड़ी गढ़वाल से लखनऊ जाने वाले यात्री नजीबाबाद से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button