जन प्रतिनिधियों की रिपोर्ट

सैरिमोनियल वर्दी में सजी गार्द के टर्न आउट व सलामी देख गदगद हुए महामहिम, जमकर की एसएसपी पौड़ी की प्रशंसा

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित एनआईटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के आगमन के दौरान वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में अपर उपनिरीक्षक चंद्रदास के नेतृत्व में नियुक्त सैरिमोनियल ड्रेस से सजे पौड़ी पुलिस के जवानों की ‘लाजवाब सलामी व अच्छे टर्न आउट’ की महामहिम ने जमकर प्रशंसा की। महामहिम ने जहां पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया, वहीं एसएसपी पौड़ी की भी जमकर तारीफ की।

महामहिम राज्यपाल की ओर से प्रंशसा करने पर “गार्द जवान” गदगद नजर आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने कहा कि गार्द कमाण्डर व गार्द में नियुक्त कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार से उन्हें पुरुष्कृत किया जाएगा।

सलामी गार्द

  1. अपर उपनिरीक्षक चंद्रदास
  2. मुख्य आरक्षी 37 सपु कुलवीर सिंह -बिगुलर
  3. मुख्य आरक्षी 33 स0पु0डोडूदास
  4. मुख्य आरक्षी 11 स0पु0 युदवीर
  5. आरक्षी 33 स0पु0 भीम सिंह
  6. आरक्षी 200 स0पु0हिम्मत
  7. आरक्षी 106 स0पु0 महावीर
  8. आरक्षी 122 स0पु0देवेन्द्र
  9. आरक्षी 134 स0पु0 पुष्कर
  10. आरक्षी 126 स0पु0 सतीश
  11. आरक्षी 18 स0पु0विक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button