जन प्रतिनिधियों की रिपोर्टजिला प्रशासन

एकेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण न होने से ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, PWD ने DM पौड़ी को लिखा पत्र

पौड़ी : 20 साल से कच्ची सड़क पर यात्रा कर परेशान हो चुके ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इससे पहले भी क्षेत्रीय जनता लोकसभा चुनाव में भी मतदान का बहिष्कार कर चुकी है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पाबौ ने जिलाधिकारी पौड़ी से पत्राचार किया है।

अपुणु गौं मुल्क विकास समिति पौड़ी गढ़वाल के भूतपूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मंमगाई व वर्तमान अध्यक्ष स्वरूप धस्माना ने बताया कि पौड़ी जिले के अंतर्गत एकेश्वर-अमोठा सड़क मार्ग का डामरीकरण पिछले 20 सालों से नहीं हो पाया है। सैकड़ों बार उत्तराखंड सरकार के ध्यान में यह समस्या लाने के बावजूद डामरीकरण की समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क के डामरीकरण के लिए सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी क्षेत्रीय जनता को आश्वासत किया जा चुका है।

सड़क परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से तीन किलोमीटर सड़क के डामरीकरण करवाने की बात कही गई, इसके बाद पांच किलोमीटर सड़क डामरीकरण की बात की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसी कारण पूर्व में जनता ने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था। लोकसभा चुनाव के दौरान आश्वासन दिया गया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाएगा, लेकिन परिणाम शून्य रहा है। अब क्षेत्रीय जनता आश्वासनों से पूरी तरह से ऊब चुकी है। ऐसे में क्षेत्रीय जनता ने पूरी तरह से आंदोलन का मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button