देहरादून: विजीलेंस ने कालसी के पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत ले रहा था। एक व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था, जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया।
इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, अपितु आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था ।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से रू. 2000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। कहा कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 तथा vighq-uk@nic.in पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

More Stories
विजिलेंस का ट्रैप, संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
केतन हत्याकांड: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी दिवाकर डिमरी गिरफ्तार
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा