राजनीति

पाबौ ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

देहरादून : पौड़ी के पाबौ ब्लॉक प्रमुख रजनी रावत ने अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर सभी का पटका और फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों से 400 पार के मोदी मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया ।

उन्होंने सभी की भावनाओं के संरक्षण का भरोसा दिलाते हुए कहा, केंद्र में मोदी और राज्य में धामी सरकार के विकास कार्य जनता अनुभव कर रही है । जनता मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बना चुकी है । हमें तो सिर्फ जनता के मध्य 100 दिन तक अधिक से अधिक सक्रियता रहकर, उन्हे मतदान केंद्र तक पहुंचाना है ।

पार्टी की सदस्यता लेने वाली रावत ने कहा, मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है । इसी क्रम में अपने क्षेत्र हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर, उत्तराखंड को सर्वश्रष्ठ राज्य की मुहिम में सहभागी बनने के लिए हम यहां आए हैं । इस दौरान उनके साथ राम सिंह रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विनोद सिंह नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख द्वारीखाल, दिनेश सिंह पूर्व प्रधान, जसवंत सिंह पूर्व प्रधान, अमित रावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ प्रमुख रूप से भाजपा में शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button