राजनीति

Big news: सतपाल महाराज को हरिद्वार तो चंदनराम दास को पौड़ी व पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी, मंत्रियाें को इसलिए सौंपी गई जिलों के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को जिलों में प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंप दी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार, गणेश जोशी यूएसनगर और सुबोध उनियाल देहरादून के प्रभारी मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद मंगलवार को सचिव नियोजन डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने यह आदेश किए।

धामी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अभी नौ सदस्य हैं, लिहाजा कई मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी व टिहरी और डा. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा व चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत, चंदनराम दास को पिथौरागढ़ व पौड़ी।

जबकि सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया है। जिलों में प्रभारी मंत्री बनाने के बाद अब जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के बजट रिलीज करने में अड़चनें नहीं आएंगी। वहीं विकास कार्यों की लगातार मानिटरिंग में भी आसानी होगी। विदित है कि भाजपा की पिछली सरकार में मैदानी क्षेत्रों के तीन बड़े जिलों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों को दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button