अपराध

हादसा : पौड़ी – दुगड्डा मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार : रविवार तड़के पौड़ी-दुगड्डा मार्ग पर एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा पांचवां मील दुगड्डा के निकट हुआ। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रक जोकि हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था, जिसमें ट्रक ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवां मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गवाएं अंधकार व गहरी खाई से ट्रक में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
 घायलों के नाम – 

1. राहुल पुत्र तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
2. हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
3. करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
4. अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
5. अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button