Day: February 3, 2022
-
एक्सक्लूसिव न्यूज़
यहां बारिश व बर्फबारी बनी आफत, कई जगह लोग फंसे, एसडीआरएफ बनी संकटमोचन
देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट रही। राज्य के कई जनपदों में बारिश व बर्फबारी में कई…
Read More » -
सेहत
कोरोना से थोड़ी राहत, आज आए 1618 केस, फिर भी सतर्कता जरूरी, देखिए कहां आए कितने मरीज
देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर में अब थोड़ी राहत मिलने लगी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना के 1618 मामले सामने आएँ जबकि सात व्यक्तियों की मृत्यु हुई। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण से राहत मिल सकती है, लेकिन फिर भी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 505 कोरोना संक्रमित देहरादून जिले में पाए गए। इसके अलावा हरिद्वार में 71, चमोली में 124, अल्मोड़ा में 110, पौड़ी गढ़वाल में 71, उधम सिंह नगर में 167, पिथाैरागढ़ में 89, टिहरी गढ़वाल में 48, चम्पावत में 41, उत्तरकाशी में 39, बागेश्वर में 32, नैनिताल में 90, रूद्रप्रयाग में 101 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
पांच दिन 14-14 विधानसभा सीटों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसलिए वह उत्तराखंड को किसी भी सूरत में गंवाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही उनकी उत्तराखंड में रैलियों का शैड्यूल तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी चार, छह, आठ, 10 व 12 फरवरी को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली 14-14 विधानसभा सीटों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे।
Read More »