अपराध

लापरवाही….. शराब पीकर ड्यूटी करने वाले राजस्व उप निरीक्षक पर गिरी गाज, डीएम ने किया निलंबित, लंबे समय से आ रही थी शराब पीकर ड्यूटी करने की शिकायत

नई टिहरी: सरकारी कार्यलय में नशे की हालत में आकर काम करने और कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। डीएम ने बताया कि कीर्तिनगर तहसील के पाटाखाल में तैनात राजस्व उप निरीक्षक धर्मानंद ममगाईं की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। 

लगातार शिकायत मिलने पर डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत से मामले की जांच कराई गई जिसमें राजस्व उप निरीक्षक पर लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप सही पाए गए। उन्होंने बताया कि कार्य क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अक्सर नशे की हालत में मिलने पर उन्हें कई बार चेतावनी दी गई। बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ।

एसडीएम की जांच रिपोर्ट में उप निरीक्षक पर कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। कर्मचारी आचरण नियमावली का बार-बार उलंघन करने का दोषी पाए जाने पर पाटाखाल राजस्व उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button