देहरादून: हर्रावाला में हुए शिक्षिका सृष्टि हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थ
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार 29 जुलाई को श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कण्डारी ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवंबर 2025 में लच्छमण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर सृष्टि को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पति, सास और ननद की प्रताड़ना के चलते उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। मृतका की मां ने पुलिस को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया, जिसमें सृष्टि ने विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए शनिवार को नामजद आरोपी सौरभ खत्री (36 वर्ष) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को लच्छमण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

More Stories
वसंत विहार में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, चेन स्नैचर के पैर में लगी गोली
विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो रिश्वतखोर पकड़े
सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेते कोटद्वार निवासी कृषि अधिकारी गिरफ्तार