पौड़ी: पाबौ ब्लाक के पटोटी गांव के लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक वाहन चालक था और उसका शव वाहन के साथ गहरी खाई से मिला है। बीते 14 अक्टूबर को पटोटी गांव का एक युवक अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पाबौ पुलिस चौकी में युवक की गुमशुदगी 18 अक्टूबर को दर्ज कराई।
चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पंवार ने बताया कि पटोटी गांव निवासी मनोज (35) पुत्र कुशाल सिंह 14 अक्बटूर से घर से बिना बताए लापता हो गया था। मनोज वाहन चलाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार मनोज का वाहन पटोटी गांव में सलाणा के समीप एक से डेढ़ किमी गहरी खाई में गिरा मिला। मौके से शव बरामद कर लिया है। मृतक के भाई दिनेश ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली