राजनीति

सतपाल महाराज ने गिनाई कोरोनाकाल की उपलब्धियां, कहा क्षेत्रवासियों के साथ जुटे रहे

देहरादून:  गढ़वाल से हाट सीट बनी चौबट्टाखाल में चुनावी में मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को चौबट्टाखाल में पार्टी प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रचार के लिए पहुंचे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से अपील की है कि विकास के लिए सतपाल महाराज को अपना मत देकर मजबूत करें। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड के दौरान किए गए कामों को भी गिनवाया तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने कोरोनाकाल में क्षेत्र नहीं छोड़ा। यहां के लोगों के बीच में रहे और हर संभव मदद की गई और वह स्वयं भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। महाराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्यूंसी, सतपुली झील निर्माण का रास्ता साफ हो गया और पेयजल किल्लत से उबरने के लिए यहां पंपिंग योजनाओं पर काम चल रहा है। विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जा रहा है। यहां के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे।वहीं भाजपा के राष्टीय मीडिया प्रमुख एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौतरफा विकास हो रहा है। प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हर जिले में मेडिकल कालेज खोला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button