देहरादून: देहरादून के घंटाघर में पथराव के बाद लाठीचार्ज के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दो पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर और एलआईयू इंस्पेक्टर को पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है।
आठ फरवरी की रात को गांधी पार्क एवं 9 फरवरी को दिन में घंटाघर क्षेत्र के आसपास उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन, तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके चलते कुछ पुलिसकर्मी व युवक घायल हो गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल को जांच के आदेश दिए थे। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने शांति व्यवस्था बनाने को लाठीचार्ज को सही ठहराया। अब इस मामले की जांच आईजी हेडक्वार्टर विम्मी सचदेवा करेंगी।

More Stories
कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 05 मेडिकल कॉलेज के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा
नंदा की चौकी पुल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, PWD के अधिशासी अभियंता निलंबित
चिकित्सा शिक्षा विभाग में फेरबदल, डा. सयाना बने चिकित्सा शिक्षा निदेशक