धर्म संस्कृति

सांसद डा.निशंक पहुंचे पैतृक गांव पिनानी, ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी, जबरौली महादेव में जाकर की पूजा अर्चना

कोटद्वार: हरिद्वार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पिनानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी वहीं पैतृक गांव पिनानी में बाबा भैरव नाथ और जबरौली महादेव जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

गुरुवार को डा. निशंक कोटद्वार पहुंचे और बेटी विदुषी निशंक के साथ श्री सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में निशंक ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास ही भाजपा सरकार का मूलमंत्र है। कहा सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवनस्तर में सुधार ला चुकी है। 

मोदी सरकार ने जनधन योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग तक सब्सिडी और आर्थिक योजनाओं को बिना किसी माध्यम के सीधा पहुंचाने का काम किया है। इससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला महामंत्री जंग बहादुर, राजगौरव नौटियाल, हरीश खर्कवाल, हरी सिंह पुंडीर, सतीश गौड़, विजयानंद पोखरियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button