सचिवालय

रिटायर्ड IPS अधिकारी दिलीप सिंह कुंवर को CM धामी ने सौंपी अब बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी दिलीप सिंह कुंवर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्य का नया सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद आयोग में कोरम की औपचारिकता भी पूरी हो गई है। इधर, जल्द राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की तैयारी चल रही है।

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डीएस कुंवर देहरादून के एसएसपी और डीआईजी पद तैनात रह चुके हैं। एसएसपी रहते हुए उन्होंने बाखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का काम भी किया। आमजन के प्रति लगाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। करीब एक वर्ष पूर्व दिसम्बर 2023 में वह सेवानिवृत्त हुए थे।

28 मार्च को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद अब वे राज्य के सूचना आयोग में अपनी सेवाएँ देंगे। उनकी इस नियुक्ति को शासन में पारदर्शिता और सुचारु सूचना प्रणाली को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। मूल रूप से चमोली जिले के गमसाली निवासी आईपीएस कुंवर बेहद सुलझे हुए अफसर हैं। उनकी नियुक्ति का लाभ राज्य को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button