देहरादून: भारी बारिश के कारण मसूरी से कैम्पटी जाने वाली सड़क का एक हिस्सा भूधसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। भूधसाव के कारण यह मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है। मंगलवार देर रात हुए भूधसाव के चलते राजमार्ग की मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस विभाग की ओर से इस मार्ग का उपयोग न करने और मसूरी से कैम्पटी व कैम्पटी से मसूरी जाने और वहां से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राजमार्ग की पूर्ण मरम्मत होने पर यातायात की स्थिति सामान्य होने की दशा में तत्काल अवगत कराया जाएगा।

More Stories
देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना: नहीं कटेंगे पेड़, सीएम ने दिए संवाद के निर्देश
सिल्क्यारा टनल में हादसा: शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से श्रमिक की मौत, प्रशासन अलर्ट
भारी बारिश के खतरे को देखते हुए यूपीसीएल अलर्ट, एमडी ने विद्युत सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी