देश विदेश

शिक्षिका रचना मेहरोत्रा ने बढ़ाया दून का मान, नेपाल में पाया सम्मान

देहरादून: प्रख्यात शिक्षिका, लेखिका एवं करियर काउंसलर *रचना मेहरोत्रा* को पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी *काठमांडू* में आयोजित *‘नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड – 2025’* समारोह में *“आउटस्टैंडिंग वुमन इन हेल्थ लिटरेचर ऑथर अवॉर्ड”* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी पुस्तक *‘Nourish the Bump’* के लिए प्रदान किया गया, जो गर्भावस्था के प्रारंभिक तीन महीनों में महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल पर आधारित एक मार्गदर्शक पुस्तक है। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की विशेष विधियाँ भी सम्मिलित हैं।

यह अंतरराष्ट्रीय समारोह *इनफिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड* की ओर से *वर्ल्ड ऑथर्स डे* के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें भारत और नेपाल के प्रतिष्ठित लेखकों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन दोनों देशों के बीच साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास रहा।

रचना मेहरोत्रा को यह सम्मान **नेपाल के पूर्व चीफ़ ऑफ़ द आर्मी स्टाफ गौरव शमशेर जंगबहादुर राणा** और **त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं नेपाली मिलिट्री अकादमी के डीन डॉ. जीतेन्द्र ध्वज खांण* द्वारा प्रदान किया गया। रचना मेहरोत्रा पिछले *34 वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़ी हैं। वे एक अनुभवी **करियर काउंसलर भी हैं तथा पिछले *20 वर्षों से देश के विभिन्न हिस्सों में कुकिंग ट्रेनिंग प्रदान करती रही हैं। इसके साथ ही वे *क्लाउड किचन* भी संचालित करती हैं।

वर्तमान में वे बच्चों और उनके अभिभावकों को भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। साथ ही वे *इंटरनेशनल स्पिरिचुअल ओलंपियाड* की **राष्ट्रीय संसाधन व्यक्ति के रूप में भी योगदान दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button