देश विदेश

प्रेमनगर में पुल का एक हिस्सा टूटा, यातायात बाधित होने पर रुट डाइवर्ट

देहरादून: देर रात से जारी भारी बारिश के चलते देहरादून- पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेमनगर नन्दा की चौकी के पास पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिससे उक्त मार्ग पर यातायत पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।

पुलिस की ओर से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को पंडितवाड़ी रांगड़वाला तिराहे से तथा विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को सिघनीवाला तिराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button