अपराध

देहरादून में चल रहा था अवैध कसाईखाना, सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो उड़े होश, बड़ी मात्रा में किया था पशुओं का कटान, पुलिस ने छह पशु जिंदा बरामद किए

देहरादून: दून के शहर कोतवाली स्थित मुस्लिम कालोनी में अवैध कसाईखाना चलाया जा रहा था। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर जब देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम ने छापा मारा तो मौके से 200 किलो मांस और छह जिंदा पशु बरामद किए गए। पशु कटान में लिप्त चार आरोपितों को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा। साथ ही तीन आरोपितों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि अवैध रूप से पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराध को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ,जो अवैध रूप से पशु कटान, गौकशी व अवैध तरीके से उक्त अपराधो के माल की बिक्री के में लिप्त हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय रुप से देहरादून में कुछ स्थानों पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर एसएसपी देहरादून ने तत्काल एक स्पेशल टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में गठित टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में मुस्लिम कालोनी में एक दुकान में छापेमारी की। मौके से 200 किलो कटे हुए पशु मांस व 06 जीवित पशुओं को बरामद किया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से पशु कटान में लगे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मांस काटने के लिए प्रयुक्त किए गए औजार भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि उक्त माल आवेश कुरैशी तथा सुल्तान नाम के व्यक्ति का है तथा उनके कहने पर ही पिछले हफ्ते से यहां पर अवैध पशु कटान का कार्य शुरू किया गया। आवेश तथा सुल्तान ने अपने पास पशु कटान का लाइसेंस होना बताया था तथा अनीस उर्फ बिल्लू निवासी मुस्लिम कालोनी देहरादून ने इस काम के लिए अपनी दुकान उपलब्ध कराई थी। पकड़े गए चारों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 429 भादवि,धारा 11 पशुक्रूरता अधिनियम तथा धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से बरामद 06 जीवित पशुओं को सरकारी कांजी हाउस भिजवाया गया तथा बरामद कटे हुये मांस में से परीक्षण हेतु नमूना मांस लेकर शेष मांस की विधि अनुसार नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

इन्हें पकड़ा गया

1-अब्दुला पुत्र सुलेमान निवासी नई बस्ती पठापुरा थाना नजीवाबाद जिला बिजनौरउ0प्र0 उम्र 19 वर्ष 2-बिलाल कुरैशी निवासी ग्राम भागुवाला थआना मैडावली जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
 3-अजीम निवासी गली नम्बर 20 पीरवाली गली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष
4-अली कुरैशी निवासी डोली खाला थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष

इनकी है तलाश
1-आवेश कुरैशी पुत्र नामलूम निवासी डोली खास कुरैशी मौहल्ला जिला सहारनपुर, उ0प्र0
2-सुल्तान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नई बस्ती पठानपुरा निकट शैफी स्कूल नजीवाबाद, बिजनौर, उ0प्र0
3- अनीस उर्फ बिल्लू पुत्र हनीफ निवासी मुस्लिम काँलोनी कोतवाली नगर, देहरादून,

बरामदगी का विवरण
1-200 किलो ग्राम कटा हुआ मांस
2- 06 जीवित पशु
3- 02 अदद अवैध चाकू
4- 02 अदद अवैध चापड
5- 01 अदद पिकअप वाहन UP13AT6941

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कोतवाली नगर
1- प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द गुसांई कोतवाली नगर देहरादून
2- वरिष्ठ उ0नि0 प्रदीप रावत कोतवाली नगर देहरादून
3- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, कोतवाली नगर देहरादून
4- उ0नि0 मोहन सिंह नेगी
5- का0 371 जाति राम
6- का0 654 मोहन राम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button