देहरादून: दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार रात मैक्स खाई में गिर गई। घायल सारी रात तड़पते रहे लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। सुबह जब लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने मैक्स खाई में गिरा देखा। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तीन व्यक्तियों के शव बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा चमोली जिले के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को हुआ। मैक्स वाहन सड़क से रपटकर खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। यह वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह और तोता राम तीनों निवासी रामणी गांव के रूप में हुई है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत