
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। एम्स से केदारनाथ गया एक हेलिकॉप्टर लड़खड़ाते हुए इमरजेंसी लेंडिंग हुआ। हादसे में हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूट गया। ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के रूप में यह सेवा चलती है, जो केदारनाथ में मरीज को लेने आई थी। दिल्ली में दो डॉक्टर व पायलट सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। यह घटना हेलीपैड से 20 मीटर पहले हुई।




