अपराध

SSP की रणनीति का असर, छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले दो धरे

देहरादून: मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के क्रम में थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष शेंकी कुमार ने धूलकोट तिराहे के पास से दो नशा तस्करों शाबान तथा साहिल को लगभग 07 लाख रुपये की 22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में तस्करों ने बताया गया कि वह देवबंद, सहारनपुर के रहने वाले हैं। दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने शौक तथा नशे की आवश्कताओं की पूर्ति करने के लिये तथा कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में हम नशा तस्करी का कार्य करते है। हम यह स्मैक सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले तथा शिक्षण संस्थानों में पढने वाले युवकों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान शाबान पुत्र इसरार निवासी भनेड़ा खास थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष और साहिल पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button